जनपद चम्पावत

पूर्व पुलिस कर्मी हीराबल्लभ जोशी का निधन हुआ

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। पीएसी 31वीं बटालियन रुद्रपुर से सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल हीराबल्लभ जोशी का रविवार की रात निधन हो गया। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार शारदा घाट में सोमवार को किया गया। वह अपने पीछे अपनी धर्म पत्नी समेत अपने दो पुत्रों का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपचंद पाठक, नगरपालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, पूर्व चेयरमैन हर्षवर्धन सिंह रावत, लक्ष्मी पांडे, राज्य आंदोलनकारी धर्मानंद पांडे, भाजपा नगर अध्यक्ष पूरन मेहरा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, रोहिताश अग्रवाल समेत तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड