लोहाघाट / आस-पास

विधायक ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमा का लोकार्पण

ख़बर शेयर करें -

खेतीखान। गुरुवार को यहां विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने क्षेत्र के चार महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं व स्मारक का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के शिक्षाविद सीएल वर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि खेतीखान की पानी की समस्या को जल्द दूर कर दिया जाएगा। उन्होंने मार्च माह में क्षेत्र में खेल मैदान बनाए जाने की भी घोषणा की। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हर्ष देव ओली के आवास पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने के लिए विधायक निधि से डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्षा ज्योति राय ने की। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विजय सिंह बोहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोशनी मनराल, प्रकाश राय, गोपाल मनराल, देवकी नंदन खर्कवाल, डिगराज बोहरा, बबलू देऊ आदि मौजूद रहे।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड