चम्पावत : उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक में 10 प्रस्ताव पारित
चम्पावत। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की मंगलवार 17 फरवरी को जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा की अध्यक्षता एवं महामंत्री बंशीधर थ्वाल के संचालन में हुई जिला इकाई की बैठक में शिक्षा, छात्र व शिक्षक हित में प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। साथ ही विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों को जल्द से जल्द भरने की भी मांग उठाई गई।


बैठक में 10 प्रस्ताव भी पारित हुए। इन मांगों को लेकर जिला शिक्षाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया। शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई। कहा गया कि इन मांगों पर तत्काल प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो संगठन आंदोलन के लिए मजबूर होगा। बैठक में कोषाध्यक्ष कमल जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम सिंह फर्त्याल, जिला उपाध्यक्ष रूद्र सिंह बोहरा, लोहाघाट के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश सिंह फर्त्याल, चंपावत के ब्लॉक अध्यक्ष कवींद्र सिंह तड़ागी, बाराकोट के ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद कालाकोटी, पाटी के ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, मंत्री हरि विनोद पंत, नवीन चंद्र जुकरिया, चतुर सिंह महरा, सुरेश चंद्र, संजय कुमार, कीर्ति बल्लभ भट्ट, गंगा दत्त भट्ट, हरीश पांडेय, प्रकाश चंद्र गड़कोटी आदि मौजूद रहे।



