चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : नागरिक पुस्तकालय के 12 युवाओं का हुआ पुलिस कांस्टेबल पद पर चयन, एक बना सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। निशुल्क नागरिक पुस्तकालय से प्रतियोगी परीक्षा की तैया​री कर रहे युवाओं में से 12 का का चयन पुलिस कांस्टेबल पद पर हुआ है। वहीं एक युवक का चयन सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक पद पर हुआ है। निशुल्क नागरिक पुस्तकालय समिति की ओर से सभी चयनित युवाओं का मुंह मीठा कर बधाई दी गई।

मालूम हो कि 2016 की पीसीएस परीक्षा के टॉपर रहे हिमांशु कफल्टिया ने अपने टनकपुर एसडीएम कार्यकाल के दौरान युवाओं के लिए पुस्तकालय की स्थापना की गई थी। यह पुस्तकालय आज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे क्षेत्र के लिए युवाओं मील का पत्थर साबित हो रहा है। यहां पढ़ाई करने वाले तमाम छात्र विभिन्न सरकारी पदों पर चयनित हो चुके हैं। हाल ही में संपन्न हुई उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में पुस्तकालय में पढ़ाई कर तैयारी करने वाले 12 युवा चयनित हुए हैं। चयनित छात्रों में सौरभ नेगी, आकाश कुमार, गिरीश सिंह बोरा, विशाल कुमार, सागर कालोनी, मोहित जोशी, सागर कुमार, अभिषेक कुमार, मदन सिंह मेहरा, संजय सिंह सावंत, शुभम कुमार, पंकज बोरा शामिल हैं। वही एक छात्र साहिल प्रसाद का सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक पद पर चयन हुआ है । नागरिक निशुल्क पुस्तकालय अभियान के जिला समन्वयक अनिल चौधरी पिंकी ने कहा है है कि मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक पुष्कर सिंह धामी के नकल विरोधी कानून का यह परिणाम है कि आज सरकारी नौकरियों में मेहनती और योग्य बच्चों का चयन हो रहा है। निशुल्क पुस्तकालय समिति की और से सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। चयनित छात्रों को नागरिक पुस्तकालय अभियान के संरक्षक राज भट्ट चार्टर्ड अकाउंटेंट एलोरा कैपिटल लंदन), जिला कॉर्डिनेटर अनिल चौधरी, मेघराज देउपा, नरेंद्र लडवाल, हर्षवर्धन रावत, हंस राज देउपा, रवि कुमार, रोहिताश अग्रवाल, अमित जोशी , दरबान सिंह मेहर, धीरज मौनी, भुवन सिंह कठायत, रिपुदमन सिंह तड़ागी, क्षितिज वर्मा, राकेश जोशी, डॉ. विनोद जोशी आदि ने भी बधाई दी है।

Ad Ad