चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : स्वामी अवधेशानन्द पब्लिक स्कूल की सड़क के लिए 161.40 लाख स्वीकृत

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत अंतर्गत धूनाघाट–भिंगराडा–रीठा साहिब मोटर मार्ग (SH-64) के किमी 168.00 से स्वामी अवधेशानन्द पब्लिक स्कूल तक सड़क के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है।
उत्तराखंड शासन द्वारा इस परियोजना के लिए कुल ₹161.40 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।
लगभग 2.45 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि परियोजना हेतु चालू वित्तीय वर्ष में प्रारंभिक धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है तथा संबंधित अधिशासी अभियंता को कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल देते हुए कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सभी तकनीकी मानकों एवं डंपिंग जोन से संबंधित प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पर्यावरणीय संतुलन बना रहे और सड़क दीर्घकालिक रूप से सुरक्षित रहे।

Ad Ad