चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : 4.61 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, नेपाल व देशी शराब के साथ दो दबोचे

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। पुलिस ने 4.61 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो लोगों को नेपाली व देशी शराब के साथ धर दबोचा है।

पुलिस द्वारा रोडवेज के समीप उप निरीक्षक जीतेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम गठितकर चैकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस को देख कर एक युवक रेलवे वाशिंग किट की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोचा। चेकिंग करने पर युवक के पास से 4.61 ग्राम स्मैक बरामद हुई। युवक ने अपना नाम समीम पुत्र सलीम निवासी वार्ड नंबर 7 बताया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Ad Ad

वहीं चेकिंग अभियान के दौरान अपर उपनिरीक्षक रवि जोशी की टीम ने 52 पाउच माल्टा देसी शराब के साथ अमन कुमार पुत्र प्रेमपाल उम्र 26 साल निवासी आर्मी कैंट बनबसा हाल निवासी नई बस्ती वार्ड नंबर 5 टनकपुर को गिरफ्तार किया। मनिहागोठ चौकी इंचार्ज तेज कुमार ने शारदा बैराज के समीप स्थित सलवानी जंगल बंगाली कॉलोनी के पास चेकिंग अभियान चलाते हए 10 क्वार्टर करनाली डीलक्स नेपाली शराब के साथ बनवारी लाल पुत्र स्वर्गीय पूरनलाल उम्र 59 साल निवासी वार्ड नंबर 3 बंगाली कॉलोनी टनकपुर को गिरफ्तार किया। दोनों के कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Ad Ad