चम्पावत : शिक्षा विभाग के 31 कार्मिकों का संबद्धिकरण किया गया निरस्त, पूरी सूची देखें…
चम्पावत। शिक्षा विभाग के चम्पावत जिले के 31 कर्मियों की संबद्धता को समाप्त कर दिया गया है। इस संबंध का आदेश मुख्य शिक्षाधिकारी मेहाबान सिंह बिष्ट ने जारी किया है। सभी कार्मिकों को तत्काल अपने मूल विद्यालयों में योगदान देने के आदेश दिए गए हैं।
ये कार्मिक मुख्य रूप से मुख्य शिक्षाधिकारी, जिला शिक्षाधिकारी, खंड शिक्षाधिकारी, उप शिक्षाधिकारी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के अलावा मुख्य विकास अधिकारी और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में संबद्ध थे। ज्यादातर संबद्ध कार्मिकों का मूल तैनाती स्थल दूरदराज के स्कूल था। मुख्य शिक्षा अधिकारी बिष्ट ने सभी कार्मिकों को तत्काल अपने मूल विद्यालयों में योगदान देने का आदेश दिया है।

