उत्तराखण्डदेशनवीनतम

देश के 75 लाख एनपीएस कार्मिक दशहरा पर करेगे ‘एनपीएस’ रूपी रावण का दहन : बीपी सिंह रावत

Ad
ख़बर शेयर करें -
पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा के आह्वान पर इस बार देश के 75 लाख एनपीएस कर्मी दशहरा पर्व पर ‘एनपीएस’ रूपी रावण का दहन करेंगे। यह जानकारी देते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने कहा है कि इस बार 15 अक्टूबर को दशहरा पर्व पर देश भर में एनपीएस कार्मिकों ने एनपीएस रूपी रावण दहन करने का कार्यक्रम निर्धारित किया है। बताया कि देश के 75 लाख एनपीएस कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक, बैंक कर्मी, सफाई कर्मी, पुलिस कर्मी, रेलवे कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, डाक्टर, नर्स व अन्य कार्मिक लगातार पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को सड़क से सदन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा के निरंतर संघर्ष से राज्य सरकारों ने एवं केंद्र सरकार ने एनपीएस कार्मिकों के हक में कुछ सुधारात्मक शासनादेश जारी भी किए हैं। जिनमें मृतक आश्रित को परिवारिक पुरानी पेंशन जैसे लाभ मुख्य रूप से दिया गया है, लेकिन राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा का संकल्प पुरानी पेंशन को पुनः बहाल कराना है। जिसके लिए लगातार हर पर्व त्यौहार पर या राष्ट्रीय पर्व के माध्यम से भी पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को गंभीरता पूर्वक केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रावत ने कहा है कि इस बार 15 अक्टूबर को दशहरा पर्व पर देश के 75 लाख एनपीएस कार्मिकों ने एनपीएस रूपी रावण दहन करने का कार्यक्रम निर्धारित किया है। जिसे सभी राज्यों के एनपीएस कार्मिक अपने परिवारजनों के साथ अपने अपने गांव, नगर व शहर में सफल बनाएंगे। जिससे सरकार एवं देश की जनता एनपीएस काले कानून को समझेगी। रावत ने जोर देकर कहा है कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों को पुरानी पेंशन हर हाल में लागू करनी होगी। आगामी दिनों में देश के सभी राज्यों में देश की सड़कों पर बड़े आंदोलन होंगे। जिसमें अलग अलग राज्यों के पदाधिकारियों को बड़ी जिमेदारी दी गई है। आंदोलन को सफल बनाने में अनिल बडोनी, सीताराम पोखरियाल, संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, अनिल स्वदेशी, राकेश कंधारिया, डॉ. पंकज प्रजापति, अजय कुमार द्विवेदी, पंकज सिंह, गुल जुवेर डेंग, अछूतानंद, हजारिका, शोभ नाथ यादव, जगदीश यादव, संपत कुमार, स्वामी डॉ. पुरुषोत्तम, श्याम सुंदर शर्मा, रेलवे से अखिलेश पांडेय मुख्य रूप से सहयोग करेंगे।

Ad
Ad