क्राइमचंपावतनवीनतमबनबसा

बनबसा में जुआ खेलते 8 लोग गिरफ्तार, ₹21,170 बरामद; 5 मोटरसाइकिलें सीज

ख़बर शेयर करें -

ऑपरेशन प्रहार के तहत बैराज पुल क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

बनबसा/चम्पावत। ऑपरेशन प्रहार के तहत बनबसा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹21,170 की नकदी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से मिली पांच मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है।

Ad Ad

पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 की शाम चेकिंग के दौरान बनबसा के बैराज पुल क्षेत्र में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते मिले। पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से नकदी और ताश के पत्ते बरामद हुए। मामले में थाना बनबसा में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार किए गए आठ लोग

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में तारा सिंह नेगी निवासी वार्ड नंबर 2 बनबसा, किशन आर्या निवासी नगरा तराई, कालापुल, थाना झनकईया, ऊधम सिंह नगर, अन्नू निवासी मीना बाजार वार्ड नंबर 5 बनबसा, देव सिंह चौहान निवासी कैनाल कॉलोनी बनबसा, बंटी गुप्ता निवासी मीना बाजार वार्ड नंबर 6 बनबसा, साबिर हुसैन निवासी कैनाल पुल बनबसा, बनवारी लाल निवासी कैनाल कॉलोनी बनबसा और अनीस अहमद निवासी कैनाल पुल, बेलबंद गोठ, बनबसा शामिल हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देश, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष बनबसा विनय मित्तल के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नरेश सिंह मेहरा, चौकी प्रभारी शारदा बैराज, अपर उपनिरीक्षक धीरज सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल नईम अहमद, हेड कांस्टेबल विजय राणा और हेड कांस्टेबल ललित मोहन जोशी शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के तहत क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग और कार्रवाई जारी है।