ऑनलाइन शर्ट बदलने के चक्कर में लग गया 93 हजार का चूना, जानें क्या है पूरा मामला

देहरादून। ऑनलाइन खरीदी शर्ट वापस करने के झांसे में एक युवक 93 हजार रुपये गवां बैठा है। पीड़ित की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहरू कॉलोनी थाना अध्यक्ष राकेश गोस्वामी ने बताया है कि धोखाधड़ी को लेकर नरेंद्र सिंह रावत निवासी नंदा देवी एनक्लेव लोअर नेहरूग्राम ने तहरीर दी है। जिसमें कहा गया है कि उन्होंने ऑनलाइन शर्ट खरीदी थी। उन्हें जो शर्ट डिलीवरी के रूप में मिली, वह मंगाए गए आर्डर से अलग थी। वापस करने के लिए गूगल में जाकर कस्टमर केयर नंबर तलाश किया। वहां मिले नंबर पर संपर्क करने पर फोन पर बात करने वाले ने खुद को कंपनी से जुड़ा बताया। विश्वास में लेकर एनीडेस्क एप डाउनलोड करवाया गया। इस तरह से झांसे में लेकर उनके खाते से 93964 ट्रांसफर किए गए। युवक की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


