जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

स्वतंत्रता दिवस पर सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित हुए टनकपुर निवासी मेजर गोविंद ​जोशी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
मेजर गोविंद ​जोशी

देश के 75वे स्वतंत्रता दिवस पर चम्पावत जनपद लिए ये गर्व और सम्मान का अवसर है कि विष्णुपुरी कॉलोनी (टनकपुर) निवासी मेजर गोविंद जोशी को सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित किया गया है। बहादुरी का ये मेडल उन्हें पिछले वर्ष लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के खिलाफ चले गए ऑपरेशन में अद्वितीय और अदम्य सहस के लिए प्रदान किया गया है। जहां पर उन्होंने चोटिल होने के बावजूद अपने जान की परवाह न करते हुए अपने काम को अंजाम दिया। वे अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी के सेना अधिकारी हैं। उन्होने अपने दादा सूबेदार दुर्गा दत्त जोशी, पिताजी सूबेदार मेजर बृज मोहन जोशी (19 कुमाऊं) तथा बड़े भाई कर्नल भुवन जोशी के मार्गदर्शन से देश सेवा को अपना भविष्य चुना। परिवार जन बताते हैं की बचपन से ही मेजर गोविंद जोशी को उनके शहीद छोटे दादा सिपाही प्रेम बल्लभ से विशेष प्रेरणा मिली। जिन्होने 1962 के भारत-चीन के युद्ध में देश की रक्षा करते हुए अपना सर्चोच्च बलिदान दिया। मेजर जोशी 21 मार्च 2009 को ओटीए चेन्नई से सेना अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त सेना में शामिल हुए। देश सेवा के १२वे साल में उन्हे सेना मेडल से नवाज गया है। उनकी प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर, विद्या मंदिर, राधे हरि इंटर कालेज (टनकपुर) से तथा स्नातक डीएसबी परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल से पूरी हुई है। सेना मेडल (वीरता) मिलने पर पूरे परिवार में खुशी की लहर है।

Ad Ad