चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत में गोल्ज्यू महोत्सव के संबंध में हुआ बैठक का आयोजन

ख़बर शेयर करें -

आज गुरुवार दो अप्रैल को नगर पालिका परिषद चम्पावत में पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय की अध्यक्षता में गोल्ज्यू महोत्सव के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में व्यापार संघ, स्पोर्ट्स क्लब के पदाधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
बैठक में गोल्ज्यू महोत्सव के आयोजन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई और जल्द से जल्द इस महोत्सव को आयोजित करने पर जोर दिया गया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि गोल्ज्यू महोत्सव चम्पावत की संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे सफलतापूर्वक आयोजित करना हमारी प्राथमिकता है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले सोमवार को पुनः एक बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गोल्ज्यू महोत्सव के आयोजन के संबंध में विस्तृत योजना तैयार की जाएगी।

Ad Ad