प्रभारी मंत्री के बनबसा पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की


टनकपुर। मंगलवार को जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य बनबसा पहुंचीं। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य का जगबुडा पुल पर जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक व स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बाद में एनएसपीसी गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष दीपक पाठक की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। जिसमें प्रभारी मंत्री आर्य ने हर घर तिरंगा अभियान, आगामी चुनावों को लेकर रणनीति बनाने, संगठन को मजबूती प्रदान करने, सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने सहित विभिन्न विषयों के ऊपर चर्चा की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बनबसा संदीप पाठक, टनकपुर मंडल अध्यक्ष पूरन मेहरा, बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष हेमा जोशी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहित पाठक, मंडल अध्यक्ष ओबीसी दीपक सक्सेना, पूर्व जिलाध्यक्ष ;युवा मोर्चा, कमलेश भट्ट, चम्पावत नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

