जनपद चम्पावतराजनीतिलोहाघाट / आस-पास

उत्तराखंड चुनाव 2022 # लोहाघाट सीट पर निर्दलीय ताल ठोकने को तैयार है एक युवा

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के नेता जोरशोर से जुटे हुए हैं। इसी के साथ ही तमाम लोग निर्दलीय चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में लोहाघाट सीट पर एक युवा भी निर्दलीय ताल ठोकने को तैयार दिख रहा है। वो हैं पाटी विकासखंड के रहने वाले धीरज सिंह लडवाल। उनका जनसम्पर्क भी जोरों पर चल रहा है। वे लगातार जनता की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। लोहाघाट सीट पर इस बार मुकाबला कड़ा होने जा रहा है। पूर्व में भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे हिमेश कलखुड़िया भी निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारियों में जोरशोर से जुटे हैं। भाजपा कांग्रेस के तमाम नेता भी टिकट के लिए जी जान लगाए हुए हैं। धीरज लडवाल का कहना है कि भाजपा औऱ कांग्रेस पार्टी में टिकट के लिए कार्यकर्ताओं में जोर आजमाइश हो रही है औऱ आम आदमी पार्टी अभी अपने शुरुवाती चरण में मैदान में है। लोग निर्दलीय उम्मीदवार की तलाश में थे। उनके मैदान में उतरने से अब जनता की तलाश पूरी हो चुकी है। वे लगातार लोगों से जुड़ रहे हैं औऱ उनको जनता का भरपूर साथ मिल रहा है।