चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

लोहाघाट : प्रभावित पशुपालक को प्रशासन ने दी त्वरित राहत

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनपद चम्पावत की लोहाघाट तहसील अंतर्गत ग्राम बलाई पट्टी क्षेत्र खूना बोरा के जंगल में 08 अप्रैल को लगातार हो रही वर्षा एवं अत्यधिक ठंड के कारण एक दुःखद घटना सामने आई। धारचूला निवासी भगत सिंह चलाल पुत्र स्व. नंदन सिंह चलाल उम्र 51 वर्ष की 27 बकरियों की ठंड के कारण मृत्यु हो गईं। घटना की सूचना प्राप्त होते ही राजस्व विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभावित पशुपालक को ₹96,000 (छियानवे हजार रुपये) की राहत राशि प्रदान की गई। उपजिलाधिकारी नीतू डागर के निर्देशन में यह राहत सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई गई, जिससे प्रभावित परिवार को तात्कालिक सहायता मिल सकी।

Ad Ad