चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : डीजे व सीजेएम कोर्ट के खिलाफ धरने पर बैठे अधिवक्ता

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने जिला सत्र न्यायाधीश व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत पर उनकी
जायज मांगों की अनदेखी करने के आरोप लगाते हुए आज शुक्रवार को जिला बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में
न्यायालय परिसर में धरना दिया। धरना लगभग पांच घंटे चला।

जिला बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट व अधिवक्ता यतीश जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा जिला जज चम्पावत व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत अधिवक्ताओं की बातें नहीं सुन रही है। अधिवक्ताओं की जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। आवाज उठाने व वादकारियों की लड़ाई लड़ने पर न्यायालय की अवमानना करने की धमकी दी जा रही है। अधिवक्ताओं ने कहा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत की बार-बार जिला जज के पास शिकायत करने के बावजूद भी कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। किताबों व कानून के हिसाब से न्यायालय को नहीं चलाया जा रहा है।

कहा अदालत में मनमानी व तानाशाही पूर्ण तरीके से न्यायालय का संचालन हो रहा है। अधिवक्ताओं ने कहा अधिवक्ताओं के शोषण के खिलाफ आज जिला न्यायालय चम्पावत के अधिवक्ताओं ने धरना दिया। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि दोनों अदालतों में अधिवक्ताओं की जायज मांगें नहीं मानी गईं तो जिला न्यायालय चम्पावत के समस्त अधिवक्ता अनिश्चितकालीन धरने में बैठ जाएंगे। धरने देने वालों में बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, यतीश जोशी, आरपी पांडेय, गुणानंद थवाल, दीपक जोशी, प्रहलाद पाटनी, प्रांजल वर्मा, लोकमान अधिकारी, विपिन पुनेठा, हरीश उप्रेती, मोहित जोशी, अमित गड़कोटी, गिरीश चंद्र उप्रेती आदि शामिल रहे।