ओलंपिक में 41 साल बाद भारत ने पुरुष हॉकी में तोड़ा पदक का सूखा, जर्मनी को 5-4 से हराकर जीता कांस्य

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य के लिए पुरुष हॉकी में हुई कांटे की टक्कर में भारत ने जर्मनी पर 5-4 जीत हासिल कर कांस्य पदक जीत लिया। इसके साथ ही भारत ने 41 साल बाद फिर से पदकों के सूखेपन को तोड़ दिया। इससे पहले वर्ष 1980 में मास्को ओलंपिक में भारत ने स्वर्ण पदक जीता था। चार दशक बाद ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सपना दुनिया की नंबर एक टीम बेल्जियम ने तोड़ दिया था।

कांस्य के इस संघर्ष में पहले क्वार्टर में जर्मन खिलाड़ियों का जबर्दस्त दबदबा दिखायी पड़ा और उसने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। खेल शुरू होते ही जर्मनी ने भारत पर हमला बोल दिया और देखते ही देखते उसके खिलाड़ी कब डी में पहुंच गए, भारतीयों को पता ही नहीं चला। ओरुट टी ने दूसरे ही मिनट के भीतर मैदानी गोल दागकर जर्मनी को 1-0 की बढ़त दिला दी।

इसके बाद दूसरे क्वार्टर में सिमरनजीत सिंह ने गोल बैक हैंड से गोल दागकर भारत की उम्मीद जगा दी और स्कोर 1-1 पर पहुंचाया। इसके बाद जर्मनी ने लगातार दो गोल दागकर 3-1 जर्मनी को 3-1 की बढ़त दिला दी। इसके कुछ ही देर बाद पैनेल्टी कार्नर में हार्दिक सिंह ने गोल दागकर स्कोर को 3-2 पर पहुंचा दिया। वहीं, इसके बाद हरमन प्रीत सिंह ने एक गोल पैनल्टी कार्नर के जरिए दाग दिया। तीसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट में भारत को पैनल्टी स्ट्रोक मिला। इसे रुपेंद्र ने भारत के लिए चौथा गोल दाग दिया और भारत को 4-1 से बढ़त दिला दी। इसके बाद ही सिमरनजीत सिंह ने एक गोल दाग दिया और भारत को 5-3 से बढ़त दिला दी। अंतिम क्वार्टर में जर्मनी ने तीसरे मिनट में ही टीम के लिए पैनल्टी कार्नर से चौथा गोल कर दिया और स्कोर 5-4 पर पहुंचा दिया। जहां तक पहले ओलिंपिक खेलों में भारत के कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबलों की बात है, तो भारत ने 1968 में जर्मनी को 2-1 से हराया था, तो 1972 में हॉलैंड को 2-1 से मात दी थी।

कुश्ती में जीती विनेश फौगाट
उधर, विश्व की नंबर वन महिला पहलवान विनेश फौगाट टोक्यो ओलंपिक में गुरुवार को अपना पहला मुकाबला जीत लिया। उनका मुकाबला स्वीडन की महिला पहलवान सोफिया मैटसन से हुआ था। महिलाओं की 53 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वीडन की रेसलर सोफिया मैगडेलेना मैटसन को पहले राउंड में ही वह 7-1 से हराने में सफल हो गई हैं। इस तरह से विनेश क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।