चंपावतजनपद चम्पावतधर्मनवीनतम

गौदान एवं कन्या पूजन के पश्चात लड़ीधूरा के नवनिर्मित मंदिर में मां भगवती की पुनः स्थापना के सारे कार्य विधि विधान के साथ संपन्न हुए

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। बाराकोट के प्रसिद्ध लड़ीधूरा के नवनिर्मित मंदिर में गौदान एवं कन्या पूजन के पश्चात मां भगवती एवं मां काली की पुनः स्थापना सारे कार्य पूर्ण विधि विधान के साथ आज बुधवार को संपन्न हो गए हैं। आज प्रातः लड़ीधूरा मंदिर में गणेश पूजन के साथ-साथ गौदान एवं कन्या पूजन कर नवदुर्गा की पूर्ण विधि विधान के साथ पूजा की गई। मंदिर के मुख्य पुजारी शीशराम जोशी एवं कृष्ण जोशी द्वारा सारे अनुष्ठान करवाए गए मुख्य यजमान के रूप में राजू अधिकारी एवं लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेन्द्र जोशी सम्मिलित हुए। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी द्वारा मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले समस्त क्षेत्र वासियों के दीर्घ एवं मंगलमय जीवन की मां भगवती एवं मां मां काली से प्रार्थना की है इस उपलक्ष में देव डांगर गुड्डी फर्त्याल, नवीन सिंह अधिकारी, जितेंद्र सिंह अधिकारी, लोकमान सिंह अधिकारी, शिवराज सिंह अधिकारी, ईश्वर सिंह अधिकारी, आन सिंह अधिकारी, उमेश्वर सिंह अधिकारी, ऋतिक अधिकारी, नैन सिंह अधिकारी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, लक्ष्मी दत्त जोशी, परमानंद जोशी, राहुल जोशी, धीरू जोशी, नकुल जोशी, देवकी देवी खीमा देवी, हेमा देवी ने सहयोग किया इस उपलक्ष में क्षेत्र वासियों ने भंडारे का पवित्र प्रसाद भी ग्रहण किया।