चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : पचनई में जहरीले पदार्थ का सेवन करने से महिला की मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। शुक्रवार की रात्रि सूखीढांग क्षेत्र निवासी एक महिला ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार सूखीढांग क्षेत्र के ग्राम पचनई निवासी ममता देवी (39) पत्नी रोशन राम ने रात में जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय टनकपुर लाए। हालत नाजुक देख डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। स्वजन खटीमा ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। टनकपुर कोतवाली के एसएसआई पूरन सिंह तोमर ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने शव कब्जे मे लिया और शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे स्वजन को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के कारण पता नहीं चल पाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad Ad

Ad Ad