उत्तराखण्डराजनीति

उत्तराखंड # हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफे का सिलसिला हुआ शुरू

ख़बर शेयर करें -

विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में इस्तीफे का सिलसिाल शुरू हो चुका है। इसकी शुरुआत नैनीताल जिले से हुई है। नैनीताल महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट ने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्हें पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं गदरपुर से भाजपा के वरिष्ठ विधायक अरविंद पांडे ने भाजपा की सदस्यता दिलाई है। आशा बिष्ट को गदरपुर स्थित अरविंद पांडे ने अपने आवास पर सदस्यता दिलाई। जिसके बाद उन्होंने कहा की रामनगर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र पाल ने अपनी हार का ठीकरा उनके और उनके पति संजय बिष्ट के ऊपर फोड़ा है। साथ ही कई अन्य कांग्रेसियों के ऊपर उन्होंने चुनाव में हरवाने का आरोप लगाया है, जबकि वह लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व सीएम हरीश रावत को चुनाव लड़ाने का कार्य कर रही थीं, पर रामनगर में उनको कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र पाल ने अपने चुनाव प्रचार में नहीं बुलाया, बावजूद इसके उनके ऊपर हार का ठीकरा फोड़ा जा रहा है।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड