अजब प्रेम की गजब कहानी # बारात पहुंचने से कुछ घंटे पहले फेसबुक प्रेमी संग भागी दूल्हन, छोटी बहन को शादी के लिए किया तैयार, कम निकली उम्र, बारात लौटी

बागेश्वर। यहां एक घटना घटी, वह भी पूरी तरह फिल्मी स्टाइल में। यहां के एक गांव की लड़की फेसबुक पर युवक के प्रेम में पड़ गई और ठीक शादी से कुछ घंटे पहले उसके साथ भाग गई। बारात घर पर पहुंची तो लाज बचाने के लिए उसके परिजनों ने उसकी छोटी बहन को शादी के लिए तैयार किया। जांच में उसकी उम्र कम निकली तो पुलिस वालों ने शादी रुकवा दी।
पिता ने पुलिस को बेटी के डोबा गांव के एक युवक के साथ भागने की सूचना दी है। वहीं शादी के लिए हुई सारी की सारी तैयारी धरी की धरी रह गई। खाना बर्बाद हुआ। बारात वापस लौट गई। सुबह रिश्तेदार भी धीरे धीरे कर निकल गए। लड़के वालों ने भी रिसेप्शन रखी थी। उसे स्थगित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बागेश्वर जिले के दफौट क्षेत्र से बीते शुक्रवार को सात-रतबे गांव में एक बारात गई थी। शादी के कुछ घंटे पहले ही दुल्हन भाग गई। परिवार के लोगों ने बारात बैरंग न लौटे इसके लिए प्रयास भी किए। दुल्हन की छोटी बहन को शादी के लिए तैयार करने का प्रयास किया, उसकी उम्र में कम निकली। पुलिस ने शादी रुकवा दी और बारात बैरंग लौट गई। इस घटना से दो परिवार के लोगों की खुशी पल में काफूर हो गई। बारात के लिए बनाया गया खाना बरबाद हो गया। उसे किसी तरह नष्ट किया। इधर, लड़के वालों के वहां शनिवार को प्रीतिभोज का कार्यक्रम था वह भी स्थगित हो गया। विवाह समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदारों ने रात तो किसी तरह काटी लेकिन शनिवार सुबह एक-एक करके वह चले गए। इधर, एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि पिता सूचना का पुलिस ने संज्ञान ले लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि दोनों को शीघ्र बरामद कर लिया जाएगा।

