उत्तराखण्डमौसम

अलर्ट : उत्तराखंड में भी दिख सकता है बिपरजॉय का असर, 21 तक बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 21 जून तक मौसम में बदलाव रह सकता है। 18 और 19 जून को ओरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। आंधी आने का भी अनुमान है। फिलहाल मानसून 29 जून तक आने का अनुमान है। इस बार मानसून राज्य में देर से पहुंच रहा है।

शनिवार को हल्द्वानी में भीषण गर्मी पड़ी। दिन के समय लू के थपेड़े चल रहे थे। शनिवार को बाजार की बंदी थी, ऐसे में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहे। मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह के अनुसार बारिश के आसार बन रहे हैं। जल्द ही गर्मी से राहत मिलेगी।

https://champawatkhabar.comtanakpurs-manisha-became-swiggy-girl-in-rudrapur-every-kind-of-enthusiasm-is-being-discussed/