देशनवीनतम

घात लगाए आतंकियों ने वायुसेना के वाहनों पर बरसाईं अंधाधुंध गोलियां, एक जवान हुआ शहीद, चार घायल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

घात लगाए आतंकियों ने सैन्य वाहनों पर शशिधार के पास हमला किया। एयरफोर्स के दो वाहन सुरनकोट इलाके के सनई टॉप लौट रहे थे। यहां पहले से घात लगाए बैठे आतंकियों ने वाहनों के पहुंचते ही एक वाहन को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। वाहन के शीशे पर 14 से 15 गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं। एयरफोर्स के प्रवक्ता ने एक्स पर कहा कि आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एयरफोर्स के पांच जवान घायल हुए। इन्हें नजदीक के अस्पताल में भेजा गया। इलाज के दौरान एक जवान ने दम तोड़ दिया। स्थानीय सैन्य इकाइयों की ओर से इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हमले के बाद भारतीय सेना की अतिरिक्त टुकड़ियां पुंछ में जर्रा वाली गली पहुंच गई हैं।

दिसंबर से पुंछ में तीसरा हमला, 5 जवान बलिदान, कई घायल
ज्ञात हो कि इससे पहले आतंकियों ने 12 जनवरी को कृष्णा घाटी इलाके में सैन्य वाहनों को निशाना बनाया था, जिसमें चार जवान बलिदान हो गए थे। इससे पहले 22 दिसंबर 2023 को डेरा की गली इलाके में सैन्य वाहनों पर हमला किया गया था। अब यह तीसरा हमला है। इन तीनों हमलों में पांच जवान बलिदान हो गए, जबकि कई जवान घायल हुए हैं।

Ad Ad

पुंछ में तीनों हमलों की मॉडस ऑपरेंडी एक
पुंछ में दिसंबर से हुए तीनों हमलों की मॉडस ऑपरेंडी एक है। पहले से घात लगाए आतंकियों की ओर से शाम के वक्त सैन्य वाहनों पर हमले किए जा रहे हैं। यह हमले जंगल वाले इलाकों में हो रहा है। इसके बाद आतंकी भागकर जंगलों में छिप जा रहे हैं। अंधेरे का लाभ उठाकर आतंकी जंगल में दूर तक निकल जा रहे हैं।

Ad Ad