जनपद चम्पावतहादसा

अमोड़ी हादसा अपडेट # जीप दुर्घटना में दो महिलाओं समेत तीन की मौत हुई, दो को रेफर किया

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत/टनकपुर। टनकपुर चम्पावत नेशनल हाईवे पर अमोड़ी के समीप हुई जीप दुर्घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल हुए हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें रेफर किया गया है। मालूम हो कि आज करीब साढ़े तीन बजे चम्पावत से खटोली की ओर जा रही मैक्स जीप यूके03/1337 अमोड़ी कस्बे से करीब एक किमी पहले अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चला कर घायलों को बाहर निकाला। बाद में एंबुलेंस 108 से सभी घायलों को टनकपुर भेजा गया। घायल करीब करीब सवा पांच बजे टनकपुर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने केशवी देवी पत्नी आन सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी खटोली मल्ली, दीपा देवी पत्नी सूरज कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी लड़ाबोरा व हीरा राम पुत्र प्रेम राम उम्र 28वर्ष निवासी तल्ली खटौली को मृत घोषित कर दिया। हादसे में कैलाश राम पुत्र किशन राम उम्र 28 वर्ष निवासी पचनई, सूरज कुमार पुत्र जगदीश राम उम्र 27 वर्ष निवासी लड़ाबोरा, सूरज कुमार पुत्र दुर्गाराम उम्र 23 वर्ष निवासी वैला (चालक) व ऋषभ पुत्र सूरज कुमार उम्र 4 वर्ष निवासी लड़ाबोरा घायल हो गए। सूरज कुमार पुत्र जगदीश राम व सूरज कुमार पुत्र दुर्गाराम की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर किया गया है। जानकारी मिलते ही एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने संयुक्त चिकित्सालय पहुंच कर घायलों का हालचाल जाना।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड