उधमसिंह नगरनवीनतमपिथौरागढ़हादसा

अनार के दाने गले में फंसने से डेढ़ साल के मासूम की गई जिंदगी, परिजनों में मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें -

अनार का दाना भी किसी की मृत्यु का कारण बन सकता है। भले ही यह बात विश्वास करने योग्य नहीं है, लेकिन ऐसा हुआ है। अनार के दाने की वजह से एक छोटे बच्चे की मौत हुई है। यह बेहद ही दुखद हादसा उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के खटीमा में हुआ है। डेढ़ साल के बच्चे के गले में अनार के दाने फंसने से उसकी जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक बच्चे के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के सेल गांव के रहने वाले त्रिभुवन बिष्ट अपने परिवार के साथ वर्तमान मे उधम सिंह नगर जिले के खटीमा के खेतलसंडा खाम में रहते हैं। बुधवार को उनके परिवार के सदस्यों ने उनके डेढ़ साल के बेटे कुणाल को खाने के लिए कटोरी में अनार के दाने दिए थे। अनार खाते समय अचानक अनार के दाने कुणाल के गले में फंस गए जिसके कारण वह बेहोश हो गया। कुणाल को बेहोश होता देख परिजन घबराकर उसे तुरंत खटीमा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुणाल की मौत के बाद से उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। कुणाल के शव को उसके पैतृक गांव ले जाया गया। जहां पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।

Ad Ad
Ad Ad