चंपावतजनपद चम्पावतटनकपुरराजनीति

भाजपा ने पूर्व जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक का इस्तीफा स्वीकृत किया

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने पूर्व जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक का पार्टी की सदस्यता से दिया गया इस्तीफा स्वीकृत कर लिया है। इस संबंध की जानकारी भाजपा टनकपुर मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर ने दी है। मालूम हो कि दीप पाठक ने पंचायत चुनाव के वक्त सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी से इस्तीफा दिया था। तब उन्होंने पार्टी में बाहरी लोगों को तरजीह देने का आरोप लगाया था। दीप पाठक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा था कि …

मित्रो आज दुखी मन से जिस संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने मुझे व मुझ जैसे अनेक कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे लगाकर जेल भेजा उन सभी कार्यकर्ताओं की पंचायत चुनाव में चंपावत के मूल कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर और पार्टी कार्यकर्ताओं की हो रहे अपमान को देखते हुए मैने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया। जिन्होंने यह क्रूरता हमारे संग की उन्हें पार्टी में वरीयता दी जा रही है जो असहनीय है ।
देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं मुझे क्षमा करना हमने जिस संगठन के लिए विपक्ष में रहते इतनी यातनाएं सही आज उस संगठन से दूरी बनाना अत्यंत दुखद है 🙏।
जन सेवा रहेगी जारी संघर्ष रहेगा जारी ।
भारत माता की जय 🚩

Ad Ad
Ad Ad