चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

आनंदी अधिकारी बनीं चम्पावत जिले की बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। बाराकोट विकासखंड के ग्राम काकड़ निवासी आनंदी अधिकारी चम्पावत जिले की बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष होंगी। उनके अलावा चार सदस्य भी चयनित हुए हैं। जिला बाल कल्याण समिति के अलावा किशोर न्याय बोर्ड के भी दो सदस्यों का भी चयन हुआ है। जिसके लिए इस साल जनवरी में हल्द्वानी में साक्षात्कार हुआ था। और अब शासन ने चयनित नामों की सूची जारी की है। जिला बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड का कार्यकाल तीन साल का होगा।

Ad

बाराकोट विकासखंड की आनंदी अधिकारी बाल कल्याण समिति की मौजूदा सदस्य होने के अलावा अध्यक्ष सुधीर चंद्र साह के त्यागपत्र देने के बाद से पिछले करीब 9 महीने से समिति का प्रभार भी संभाल रही थीं। वे करीब डेढ़ दशक तक महिला समाख्या से भी जुड़ी रहीं। उनके अलावा चार अन्य सदस्य बनाए गए हैं। सरोज उप्रेती, रंजना पांडेय, मुकुल सिंह ढेक और बची सिंह पुजारी सदस्य चयनित किए गए हैं। किशोर न्याय बोर्ड के लिए दो सदस्य चयनित किए गए हैं। जिनमें पीएलवी प्रकाश चंद्र जोशी शूल और उर्मिला शामिल हैं।
तीन सदस्यीय किशोर न्याय बोर्ड में प्रधान मजिस्ट्रेट (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) पदेन अध्यक्ष होते हैं।

जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य :-
रंजना पांडेय- चम्पावत, मुकुल सिंह ढेक- चम्पावत, बची सिंह पुजारी- चम्पावत और सरोज उप्रेती- लोहाघाट।

किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य :-
प्रकाश चंद्र जोशी- क्वेराला घाटी चम्पावत और उर्मिला सितारगंज- ऊधमसिंह नगर।

Ad