चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत में अंचला बोहरा निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनीं

Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बाराकोट, लोहाघाट और पाटी में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के लिए दो-दो नामांकन पत्र भरे गए

Ad Ad

चम्पावत। जिला पंचायत अध्यक्ष की तरह चम्पावत क्षेत्र पंचायत प्रमुख की कुर्सी भी भाजपा के खाते में गई है। चम्पावत में भाजपा अधिकृत अंचला बोहरा निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुईं हैं। आज 11 अगस्त को इस सीट पर एक ही नामांकन पत्र आया। चम्पावत क्षेत्र पंचायत में लगातार चौथी बार भाजपा काबिज हुई है। चम्पावत क्षेत्र पंचायत के ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर पंडित भुवन चंद्र पांडेय और कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर मनोज जोशी ‘चित्रू’ निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जबकि शेष 3 बाराकोट, लोहाघाट और पाटी क्षेत्र पंचायत के ब्लॉक प्रमुख पदों पर सीधा मुकाबला है। इन क्षेत्र पंचायतों में ज्येष्ठ उप प्रमुख व कनिष्ठ उप प्रमुख की कुर्सियों के लिए भी मतदान होगा। ज्येष्ठ उप प्रमुख के तीनों पद पर सीधी टक्कर है। जबकि कनिष्ठ उप प्रमुख में लोहाघाट व बाराकोट में सीधा और पाटी में त्रिकोणीय मुकाबला होगा। कल 12 अगस्त को नाम वापसी हो सकेगी। जबकि मतदान और मतगणना 14 अगस्त को होगी।

Ad Ad

लोहाघाट ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के लिए भाजपा अधिकृत महेंद्र सिंह ढेक और अंकिता बोहरा ने पर्चा दाखिल किया है। ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिए किशोर सिंह रावत और प्रकाश सिंह ने तथा कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए प्रकाश चंद्र और सोबन सिंह ने नामांकन किया है। पाटी ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के लिए शंकर सिंह अधिकारी और भाजपा अधिकृत प्रकाश सिंह बिष्ट ने, ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के लिए खड़क सिंह और महेंद्र राम तथा कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए चम्पा देवी, नेहा बगौटी और ईश्वरी देवी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। बाराकोट ब्लॉक में प्रमुख पद के लिए भाजपा अधिकृत सीमा आर्या और सुनीता विश्वकर्मा ने, ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिए दरबान सिंह और देवेंद्र सिंह बोहरा ने तथा कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए केशवी देवी और कमला देवी ने नामांकन दाखिल किया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad