उत्तराखण्डजनपद चम्पावतराजनीति

ऐलान # पुष्कर धामी चम्पावत से चुनाव लडेंगे तो बार संघ करेगा खुलकर समर्थन

ख़बर शेयर करें -
चम्पावत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राम सिंह बिष्ट

चम्पावत। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खटीमा से चुनाव हारने से पहाड़ के लोग खासे निराश हैं। चम्पावत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राम सिंह बिष्ट ने ऐलान किया है कि यदि मुख्यमंत्री का चेहरा पुष्कर धामी भाजपा के टिकट पर चम्पावत विधानसभा से चुनाव लड़ते हैं तो वह दलगत राजनीति से उठकर खुलकर उनका समर्थन करेंगे। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बार संघ के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं, लेकिन वर्तमान परिस्थिति में प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिला है और पुष्कर धामी के नेतृत्व में चुनाव जीते हैं। दुर्भाग्यवश पुष्कर धामी खटीमा से चुनाव हारे हैं, वह निराशाजनक है। यदि पुष्कर धामी चुनाव जीतते तो भाजपा की बहुमत की सरकार में उनका मुख्यमंत्री बनना तय था। उनके चुनाव हारने से हमें भी निराशा है। बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ने पुष्कर धामी को चम्पावत से चुनाव लड़ाने का निवेदन किया है। उन्होंने कहा है कि यदि वह चम्पावत विधानसभा से चुनाव लड़ते हैं तो बार संघ सहित वह स्वयं दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उनका खुलकर प्रचार करेंगे और आम लोगों से भी अनुरोध करेंगे कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री को भारी बहुमत से जीताएं, ताकि वह एक बार फिर से उत्तराखंड की सेवा कर सकें। पिछले 6 महिने के कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश को विकास की ओर बढ़ाने और बेहतर कार्य करने का कार्य किया है। पुष्कर धामी का सीएम बनना कुमाऊं और चम्पावत क्षेत्र के लिए सौभाग्य होगा।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड