उधमसिंह नगरनवीनतम

उधम सिंह नगर में ध्वस्त की गई और अवैध मजार

Ad
ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। धामी सरकार का बुल्डोजर आज तड़के गदरपुर के सरकारी बाग में गरजा और वहां अवैध रूप से बनाई गई मजार को ध्वस्त कर दिया। उधम सिंह नगर के एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि डीएम नितिन भदौरिया के निर्देश के क्रम में एसडीएम ऋचा सिंह के द्वारा उक्त सरकारी बाग में बनी अवैध संरचना को हटाने के लिए नोटिस दिए जाने की कारवाई की गई। सरकारी उद्यान बाग के अधिकारियों द्वारा भी उक्त संरचना को हटाए जाने का पत्र जिला प्रशासन को दिया गया था। दो सप्ताह की मोहलत के बाद संरचना के बारे में किसी ने कोई नोटिस का जवाब नहीं दिया जिसके बाद उक्त संरचना को आज तड़के हटा दिया गया। उत्तराखंड में धामी सरकार ने अब तक 570 ऐसी अवैध मजारों को हटा चुकी है बीती रात देहरादून में हरिद्वार रोड पर एक अवैध मजार को दून प्रशासन ने ध्वस्त किया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में सरकारी भूमि कब्जाने का लैंड जिहाद का खेल नहीं चलेगा। हरि नीली चादर डाल कर सरकारी भूमि कब्जाने का खेल खत्म किया जाएगा।