नार्थ इंडियन पॉवर लिफ्टिंग में टनकपुर के अर्जुन ने जीता सिल्वर मेडल
![](https://champawatkhabar.comwp-content/uploads/WhatsApp-Image-2021-12-21-at-15.05.07.jpeg)
टनकपुर। हरिद्वार सेक्टर चार में आयोजित नार्थ इंडियन पॉवर लिफ्टिंग में टनकपुर के अर्जुन सिंह बिष्ट ने 82.5 किलोग्राम में सिल्वर मेडल हासिल कर कर चम्पावत जिले के साथ टनकपुर का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के साथ साथ उत्तर प्रदेश के 100 से अधिक पॉवर लिफ्टरों ने प्रतिभाग किया। अर्जुन के बुधवार को टनकपुर पहुंचने पर कोच राजीव बत्रा, पूजा बत्रा व बत्रा हेल्थ क्लब के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर कोच बत्रा द्वारा मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वहीं अर्जुन ने बताया कि उनका सपना भारत देश के लिए गोल्ड मेडल लाकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना है। दीपक धामी, करन सिंह बिष्ट, कमल उप्रेती, विक्की धामी, अनुराग सिंह, रवि, अनमोल रत्नाकर, राजीव गंगवार आदि ने बधाई देकर अर्जुन के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
![](https://champawatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/05/nagar-palika-tanakpur-1.jpg)
![](https://champawatkhabar.comwp-content/uploads/WhatsApp-Image-2021-12-21-at-15.05.06-1024x766.jpeg)