क्राइमचंपावतनवीनतम

रीठा साहिब से नाबालिग किशोरी को भगाने का आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनपद के दूरस्थ क्षेत्र रीठा साहिब से नाबालिग किशोरी को भगाने के आरोपी को उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गया था।

Ad

पुलिस के मुताबिक गत सात अप्रैल को रीठा साहिब गुरुद्वारा के पास से एक अज्ञात व्यक्ति 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को अपने झांसे में लेकर भगा ले गया था। आस पास पता करने पर तथा सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान कृष्ण सिंह पुत्र सोनू सिंह निवासी ग्राम बरी थाना पुलभट्टा जिला उधम सिंह नगर हाल निवासी मानपुर ओझा कृष्णा नगर शांति कॉलोनी बिलासपुर जिला रामपुर के रूप में हुई। मामले में थाना रीठा साहिब में धारा 137 (2)1/ 96 BNS तथा 16/17 पोस्को एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। एसपी चम्पावत के निर्देश पर मामले की जांच उप निरीक्षक राधिका भंडारी प्रभारी बाजार चौकी चम्पावत के सुपुर्द की गई। अपहर्ता की बरामदगी तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एसपी चम्पावत अजय गणपति के निर्देश पर थानाध्यक्ष रीठा साहिब कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा अपहर्त नाबालिग लड़की को 10 अप्रैल को अभियुक्त कृष्ण सिंह के घर से सकुशल बरामद किया गया।

12 अप्रैल को रीठा साहब पुलिस टीम ने अभियुक्त कृष्ण सिंह पुत्र सोनू सिंह उम्र 22 वर्ष को उसके घर मानपुर ओझा कृष्ण नगर शांति कॉलोनी बिलासपुर जिला रामपुर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। हालांकि पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि नाबालिग युवक के संपर्क में कैसे आई। पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, उप निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, हेड कांस्टेबल तपेंद्र जोशी, कांस्टेबल संदीप बोरा शामिल रहे।

Ad