विधानसभा चुनाव 2022 # युवा नेता सूरज प्रहरी ने भी टिकट की दावेदारी, प्रभारी को सौंपा आवेदन


चम्पावत। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस से एक और दावेदार सामने आ गए हैं। चम्पावत विधानसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य सूरज प्रहरी ने भी टिकट की दावेदारी की है। उन्होंने जिला प्रभारी के रूप में यहां पहुंचीं राजस्थान की विधायक इंदिरा मीणा को अपना आवेदन पत्र सौंपा। इससे पहले उन्होंने जिलाध्यक्ष पूरन कठायत को भी अपना आवेदन सौंपा। अब चम्पावत विधानसभा सीट पर कांग्रेस का टिकट चाहने वाले तीन नेता हो गए हैं। जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, सूरज प्रहरी व हरगोविंद बोहरा शामिल हैं।



