नवीनतम

बनबसा: पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

बनबसा। पुलिस ने चोरी किए गए सामान के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त कैंट एरिया में सफाई का कार्य करता था और सामग्री चोरी कर नेपाल में बेचता था।
गत 30 जनवरी को आर्मी कैंट के ठेकेदार हरपाल सिंह पुत्र स्व. सरवन सिंह ने तहरीर दी कि उनका आर्मी कैंट में पुराने आवासीय परिसरों के मरम्मत का काम चल रहा है । निर्माण कार्य के लिए लाया गया सामान उनके द्वारा एक कक्ष में रखा गया था, जो विगत कुछ समय से चोरी हो रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। 12 फरवरी को पुलिस ने एक व्यक्ति अरुण पुत्र प्रेमपाल उम्र 22 वर्ष निवासी आर्मी कैंट बनबसा को मुखबिर की सूचना पर चोरी के समान के साथ पकड़कर गिरफ्तार किया। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह आर्मी कैंट के अंदर साफ सफाई का काम करता है। उसने पिछले तीन-चार महीने में छोटे-छोटे सामान की चोरी कर उसे अपने खर्च चलाने के लिए नेपाल में बेच दिया है। आज भी सामान लेकर वहीं जा रहा था। पुलिस ने उसके पास से तीन अदद पी ट्रैप बिल्डिंग मटेरियल कास्ट आयरन, एक अदद बैंड, बिल्डिंग मटेरियल कास्ट आयरन व दो अदद नहानी ट्रैप बिल्डिंग मटेरियल कास्ट आयरन बरामद किया है। पुलिस टीम में शारदा बैराज चैकी प्रभारी ललित पांडेय, हेड कांस्टेबल संजय शर्मा व हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह शामिल रहे।

Ad Ad