चंपावतनवीनतमबनबसा

बनबसा पुलिस ने आपदा में भ्रामकता फैलाने वाले के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

ख़बर शेयर करें -

बनबसा/चम्पावत। बनबसा पुलिस ने आपदाग्रस्त इलाके में भ्रामकता फैलाने, समाज में अशांति फैलने तथा आपदाग्रस्त क्षेत्र में लोगों में डर का माहौल पैदा कर आक्रोशीत करने, भड़काने का प्रयास करने पर तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर झूठी एवं भ्रामक जानकारी युक्त पोस्ट, वीडियो और फोटो प्रसारित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

बुधवार 2 सितंबर को भाजयुमो नगर अध्यक्ष जतिन देउपा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आनन्द सिंह महर निवासी फागपुर द्वारा फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर झूठी एवं भ्रामक जानकारी युक्त पोस्ट, वीडियो और फोटो प्रसारित किए जा रहे हैं। यह कंटेंट वर्तमान बाढ़ आपदा की स्थिति में लोगों को भड़काने तथा समाज में अशांति एवं भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। साथ ही, बिना किसी सबूत के विभिन्न विभागों और प्रतिष्ठित सामाजिक व्यक्तियों पर अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई तथा सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही झूठी खबरों को रोकने की मांग की।

Ad Ad

भारी वर्षा के कारण जनपद में वर्तमान की आपदा स्थिति व मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष बनबसा को तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वादी की शिकायत के आधार पर थाना बनबसा में Fir No 83/25 धारा 353(1)b, 353(2) B.N.S व 54 आपदा प्रबंधन अधिनियम बनाम आनंद सिंह महर निवासी फागपुर थाना बनबसा पंजीकृत किया गया है, जिसकी विवेचना एसआई निर्मल लटवाल द्वारा की जा रही है। अभियोग में साक्ष्य संकलन कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

जनता से अपील…

पुलिस अधीक्षक चम्पावत ने जनता से राहत एवं बचाव कार्य में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।
कहा है कि झूठी व भ्रामक पोस्ट/ खबरों को प्रसारित ना करें, केवल आधिकारिक/प्रमाणित खबर/पोस्ट/सूचना पर ही विश्वाश करें।

— अनावश्यक यात्रा से बचें।
— अति आवश्यक स्थिति में ही यात्रा करें और प्रस्थान से पूर्व मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
— बाढ़/भूस्खलन और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सतर्क रहें।
— सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
— सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर झूठी एवं भ्रामक जानकारी युक्त पोस्ट, वीडियो और फोटो प्रसारित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध की जाएगी उचित वैधानिक कार्यवाही।
— आपातकालीन संपर्क नंबर –
— पुलिस कंट्रोल रूम:-112, 9411112984, 05965,230276
— आपदा कंट्रोल रूम: 7895318895

Ad Ad