बनबसा पुलिस, एसओजी और एसएसबी ने दंपति को किया गिरफ्तार, 45 ग्राम स्मैक बरामद
टनकपुर/चम्पावत। बनबसा पुलिस, एसओजी और एसएसबी की टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान संयुक्त रूप एक दंपति को गिरफ्तार किया। पति पत्नी के पास से 45 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
संयुक्त टीम ने गढ़ीगोठ जाने वाले रास्ते पर ग्राम सभा पंपापुर थाना बनबसा के समीप चैकिंग के दौरान यूके 03ta 2607 आर्टिका को रोका। तलाशी करने पर वाहन सवार सूरज कश्यप उर्फ ड्रामा उम्र 33 साल एवं उसकी पत्नी मीनू कश्यप उम 30 साल वार्ड निवासी नंबर 7 अग्रसेन धर्मशाला के पीछे के कब्जे से 45 ग्राम स्मैक व 50,700 की नकदी के साथ गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष बनबसा सुरेंद्र कोरंगा ने बताया कि बनबसा पुलिस एवं एसओजी प्रभारी के साथ संयुक्त टीम गठित कर मादक पदार्थ की तस्करी पर रोक को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें बनबसा क्षेत्र के पंपापुर ग्राम सभा के अंतर्गत चेकिंग के दौरान सूरज कश्यप उर्फ ड्रामा पुत्र स्वर्गीय राम अवतार उम्र 33 साल वार्ड नंबर 7 बनबसा और उसकी पत्नी मीनू कश्यप को गिरफ्तार किया गया और 8/21 एनडीपीएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर सूरज कश्यप के खिलाफ पूर्व में 15 मुकदमें दर्ज हैं। यह आरोपी पूर्व में हत्या के एक मामले में संलिप्त था, जिसको न्यायालय से आजीवन कैद की सजा हुई है और इस वक्त जमानत पर है। पुलिस टीम में एसआई कमलेश भट्ट, अपर उप निरीक्षक गणेश सिंह, धीरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल संजय शर्मा, महिला कांस्टेबल सरिता विश्वकर्मा, कांस्टेबल नासिर, कांस्टेबल कुलदीप, सहायक कमांडेंट एसएसबी जे सेनापति सहित आदि शामिल रहे।

