8.03 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, थाना बनबसा पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्यवाही में चढ़े हत्थे

बनबसा/चम्पावत। बनबसा पुलिस व एसओजी ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो लोगों को 8.03 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों नेपाल के रहने वाले हैं।

बनबसा पुलिस व एसओजी ने संयुक्त रूप कार्यवाही करते हुए चैकिंग के दौरान घनुष पुल चौकी बैरियर के निकट खटीमा- बैराज बन्धा मार्ग से अभियुक्त सुरेंद्र ठकुराठी पुत्र पुष्कर ठकुराठी उम्र 24 व दीपेन्द्र बिष्ट पुत्र पुछेन्द्र बहादुर बिष्ट भट्ट निवासी उम्र 24 निवासी ग्राम बागफाटा वार्ड नं 19 नगर पालिका भीमदत्त कंचनपुर महेन्द्र नगर नेपाल को मोटर साइकिल डिसकवर नेपाल राष्ट्र रजिस्ट्रेशन नं0 सा0प0प्रा0 09092 प0 6847 के गिरफ्तार किया गया। सुरेंद्र ठुकराठी के कब्जे सें 03.62 ग्राम स्मैक व दीपेन्द्र बिष्ट के कब्जे से 04.41 ग्राम स्मैक कुल 08.03 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ धारा 08/21/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में एसओ बनबसा सुरेन्द्र कोरंगा, बैराज चौकी प्रभारी अरविंद कुमार, हे0का0 विजय राणा, का0 विक्रम सिंह, एसओजी टीम के प्रभारी लक्ष्मण सिह जगवाण, हे0का0 मतलूब खांन, हे0का0 गणेश सिंह, का0 उमेश राज, का0 कुलदीप सिंह, का0 सूरज कुमार शामिल रहे।

