चंपावतनवीनतमबनबसा

बनबसा रेलवे बाजार की नीलामी स्थगित, दो सप्ताह के लिए व्यापारियों को मिली राहत

Ad
ख़बर शेयर करें -

व्यापारियों ने दोपहर बाद खोली बाजार, मुख्यमंत्री, रेलमंत्री और सांसद का जताया आभार

Ad

बनबसा/चम्पावत। रेलवे ने दो सप्ताह के लिए बनबसा बाजार की नीलामी स्थगित कर दी है। इससे व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। उत्तराखंड के अपर सचिव जगदीश चंद्र कांडपाल ने यह जानकारी फोन पर बनबसा स्थित मुख्यमंत्री प्रतिनिधि दीपक रजवार को दी। इसी के साथ दोपहर बाद बाजार खोल दिया गया।

रेलवे की पांच दुकानों की नीलामी 10 जून को पीलीभीत में होनी थी। इससे बनबसा के रेलवे बाजार के व्यापारी भड़क उठे थे। वे बाजार बंद कर आंदोलन पर उतर आए थे। सोमवार की सुबह व्यापारियों ने बाजार में टायर जलाकर रेलवे प्रशासन का विरोध जताया था। इस बीच व्यापारियों को जानकारी दी गई कि फिलहाल रेलवे ने दो सप्ताह के लिए बनबसा स्थित रेलवे बाजार की नीलामी स्थगित कर दी है।
इस पर व्यापारियों ने मुख्यमंत्री, रेलमंत्री, सांसद, व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी सीएम प्रतिनिधि दीपक रजवार और सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी का आभार जताया। रेलवे बाजार के व्यापारियों ने बनबसा बाजार के समस्त व्यापारियों का सहयोग देने के लिए भी आभार जताया है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने व्यापारियों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की है। इस दौरान उत्तराखंड उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, प्रकाश खर्कवाल, शकील अहमद मंसूरी, विजय अग्रवाल, अमरजीत सिंह गांधी आदि थे।

Ad Ad