चंपावत

बाराकोट : मकान की मरम्मत के लिए बनाई गई पाड़ से गिर कर महिला की मौत

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट। बाराकोट गांव में एक महिला की पुराने भवन की मरम्मत के लिए बनाई गई पाड़ से गिरने के चलते मौत हो गई। पूर्व प्रधानाध्यापक की पत्नी के निधन पर तमाम लोगों ने शोक जताया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बाराकोट निवासी पूर्व प्रधानाध्यापक शेर सिंह अधिकारी आजकल अपने पुराने भवन की मरम्मत का कार्य करवा रहे हैं। गुरुवार 30 नवंबर को उनकी पत्नी ईश्वरी देवी (75) शाम को करीब तीन बजे भवन मरम्मत कार्य देखने के उद्देश्य से गई थीं। जहां पहली मंजिल पर बनाई गई अस्थायी पाड़ से अचानक जमीन पर गिर गई। घायल अवस्था में ईश्वरी देवी को परिजन तुरंत जिला चिकित्सालय चम्पावत ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान शाम सात बजे उनका निधन हो गया। ईश्वरी देवी के निधन पर लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी समेत तमाम लोगों ने दुख जताया है।

Ad