चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : 17 दिनों तक टनल में फंसे रहे पुष्कर घर पहुंचे, लोगों ने किया जोरदार स्वागत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। 12 नवंबर को उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों में शामिल जनपद चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र के ग्राम छीनीगोठ निवासी पुष्कर सिंह ऐरी अपने घर पहुंच गए हैं। टनकपुर पहुंचने पर उनका लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
शुक्रवार शाम करीब साढ़े छः बजे पुष्कर टनकपुर पहुंचे। पीलीभीत चुंगी पर स्थानीय लोगों ने फूल मालाएं पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया। साथ ही जबरदस्त आतिशबाजी करते हुए पुष्कर की सकुशल घर वापसी पर खुशी जताई। इसके अलावा पुष्कर के घर पहुंचने पर ग्राम छीनीगोठ के निवासियों ने भी पुष्कर के घर वापसी पर खुशी जताई और उनका स्वागत किया। अपने पुत्र के सकुशल घर आने पर पुष्कर के माता पिता काफी भावुक दिखे और उनकी आंखे नम हो गईं। इस मौके पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के कर्मचारी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, भाजपा जिला महामंत्री पूरन महरा, एबीवीपी के पूर्व प्रदेश सह मंत्री नितिन मंगला, निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष टनकपुर राजेंद्र सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कुमुद जोशी, शक्तिमान यूनियन अध्यक्ष अमन ठाकुर, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन कुमार, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष टनकपुर दीपक पचौली, सौरभ पाण्डेय , ग्राम प्रधान पूजा जोशी व अनेकों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Ad Ad