जनपद चम्पावतटनकपुर

पूर्णागिरि मेले में आया बरेली का बच्चा हुआ लापता, पांच दिन बाद भी नहीं चल सका पता

Ad
ख़बर शेयर करें -

बरेली से मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आई एक महिला बीते पांच दिन से बिछड़े अपने बच्चे के मिलने का इंतजार कर रही है। बच्चे के खो जाने के कारण महिला टनकपुर के संयुक्त चिकित्सालय में बदहवास हाल में है। पुलिस महिला के खोए बच्चे की तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंजू देवी पत्नी लालता प्रसाद अपने चार वर्षीय पुत्र विरेश को लेकर पहली नवरात्रि को मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आई थी। मंजू देवी ने बताया कि उसने बेटे के साथ पहली नवरात्र को मां पूर्णागिरि के दर्शन किए। मंजू देवी का कहना है कि इसी दौरान रास्ते में अज्ञात व्यक्ति ने उसे चाय पीने को दी। इसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर मंजू देवी ने खुद को टनकपुर अस्पताल में पाया। तब से मंजू देवी बेटे विरेश की याद में बेसुध पड़ी है। डॉ.आफताब आलम ने बताया कि मंजू देवी को 108 वाहन से भैरव मंदिर से टनकपुर अस्पताल में लाया गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को उसी दिन दे दी थी। वहीं एसएसआई सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि मंजू देवी भैरव मंदिर में बेहोश मिली थी। उन्होंने बताया कि महिला के गांव के प्रधान को मामले की जानकारी दे दी गई है। महिला के बेटे की तलाश की जा रही है।

Ad
Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड