बसंत उत्सव 2026 : चम्पावत की खुशबू से महका लोक भवन, राजीव कुमार ने जीते पुरस्कार
चम्पावत। देहरादून स्थित लोक भवन में 27 फरवरी से 1 मार्च तक उद्यान विभाग द्वारा आयोजित बसंत उत्सव–2026 में जनपद चम्पावत ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नॉन-ट्रेडिशनल कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया।
राज्य स्तरीय पुष्प एवं कृषि प्रदर्शनी में चम्पावत को कुल चार पुरस्कार प्राप्त हुए। जिला उद्यान अधिकारी मोहित मल्ली ने जानकारी देते हुए बताया लिलियम एवं डहलिया श्रेणी में राजीव कुमार (वालिक, देवीधुरा, चम्पावत) ने दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कार्नेशन श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। उत्कृष्ट फार्मर (फ्लावर) श्रेणी में भी राजीव कुमार को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में राधा राणा (चौड़ा, राजपुरा, चम्पावत) को सब्जी, फल, मशरूम एवं हनी उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उद्यान विभाग की ओर से एडीओ प्रदीप पंचोली एवं महेशानंद ने राज्यपाल से पुरस्कार प्राप्त किया।


