शारीरिक व मानसिक बदलाव को लेकर रहें जागरूक, जीजीआईसी में मंजिल मिस्टीक संस्था की ओर से हुआ कार्यक्रम का आयोजन


चम्पावत। मंजिल मिस्टीक संस्था के प्रोजेक्ट विभोर की ओर से जीजीआईसी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को शारीरिक व मानसिक रूप से होने वाले बदलाव के बारे में जानकारी दी गई। संगीत के माध्यम से नारी सशक्तिकरण को लेकर जागरूक रहने का आह्वान किया।

जीजीआईसी में हुए कार्यक्रम में विभोर टीम के सदस्य रेशमा, अंजली, प्रियंका और प्रगति ने किशोरियों के साथ सत्र लिया। इस दौरान उन्होंने किशोरियों से कहा कि हमारे शरीर में शारीरिक व मानसिक रूप से आयु के साथ बदलाव होते रहते हैं। जिससे वह चकित न हों। टीम सदस्यों ने मासिक धर्म, नारी सशक्तिकरण आदि को लेकर स्वयं तैयार किए गीतों को बच्चों को सुनाते हुए उनसे चर्चा की। समय के साथ होने वाले बदलाव की जानकारी को उन्होंने छात्राओं के साथ खुलकर साझा किया। इस दौरान कई छात्राओं ने शारीरिक बदलाव को लेकर प्रश्न भी पूछे। मासिक धर्म को लेकर भी सकारात्मक चर्चा की गई। टीम के सदस्यों ने कहा कि मासिक धर्म को लेकर हमें जागरूक होने की जरूरत है, इसे छुपाने के बजाए हमें शरीर में होने वाले बदलाव की जानकारी परिवार या अपने साथी से जरूर साझा करनी चाहिए। कार्यक्रम में रंगकारवां संस्था से जुड़े वंदना आशा, तरूण पंत, पंकज देव, निर्मला, लता, लोकेश, पारस आदि मौजूद रहे।

