चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमशिक्षा

खेतीखान की भावना ओली ने लगातार दूसरी बार उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट की होनहार छात्रा भावना ओली ने लगातार दूसरी बार यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। भावना ने पिछले वर्ष भी भूगोल विषय से यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की थी। भावना ग्राम गोशनी (खेतीखान) चम्पावत की मूल निवासी हैं। भावना ओली को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से स्नातक स्तर (2022) पर सर्वोच्च अंक हेतु गौरा देवी मेडल एवं वाइस चांसलर मेडल भी प्राप्त हैं। छात्रा ने लोहाघाट महाविद्यालय से 2024 में भूगोल विषय में स्नातकोत्तर की परीक्षा 85.56 अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। भावना ने पिछले वर्ष 97.867 परसेंटाइल के साथ यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जबकि इस वर्ष उसकी परसेंटाइल 97.340 रही। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। भूगोल विभाग की विभाग प्रभारी डॉ. लता कैड़ा, प्राध्यापिका डॉ. सुमन पांडेय एवं प्राध्यापक डॉ. उपेंद्र सिंह चौहान के अतिरिक्त संपूर्ण विभाग एवं शोधार्थियों ने भी भावना को शुभकामनाएं दी हैं। भावना की इस उपलब्धि ने न केवल भूगोल विभाग बल्कि महाविद्यालय एवं संपूर्ण क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। भावना ओली ने लगातार दो बार मिली इस सफलता का श्रेय अपने दिन रात के परिश्रम, परिवार एवं प्राध्यापकों के सहयोग को दिया है।