राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के भूपेंद्र प्रकाश जोशी प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत
टनकपुर/चम्पावत। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी को राज्य कर्मचारियों संयुक्त परिषद ने उनकी संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए संगठन का प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह घोषणा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिसद के अध्यक्ष अरुण पांडे ने की है। उन्होंने कहा कि जोशी के प्रांतीय उपाध्यक्ष बनने पर संगठन को अत्यधिक मजबूती मिलेगी। इनके प्रांतीय उपाध्यक्ष बनने पर कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष तपन गड़कोटी, जिला मंत्री अशोक सिंह, एजुकेशन मिनिस्ट्रियल के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, जिला मंत्री रमेश सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नागेंद्र जोशी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा, रीता बिष्ट, सुरेंद्र सिंह सौन आदि ने शुभकामनाएं दी हैं। वहीं भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने कहा है कि कर्मचारियों के साथ-साथ मेरे लिए जनता का हित सर्वोपरि है। हितों को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि संगठन की मजबूती के लिए तन मन से काम करेंगे। सभी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए लोकतांत्रिक ढंग से कार्य किया जाएगा।



