बड़ी खबर # मोदी के मंत्रिपरिषद में 43 मंत्री लेंगे शपथ, इन 12 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, ये 43 लेंगे मंत्री की शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिपरिषद का आज विस्तार होने जा रहा है। आज होने वाले शपथग्रहण कार्यक्रम में 43 मंत्री शपथ लेंगे। हालांकि सभी 43 नए चेहरे नहीं हैं, बल्कि कुछ राज्य स्तर के मंत्रियों का प्रोमोशन हो रहा है और उन्हें कैबिनेट रैंक का मंत्री बनाया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिपरिषद का आज विस्तार होने जा रहा है। आज होने वाले शपथग्रहण कार्यक्रम में 43 मंत्री शपथ लेंगे। हालांकि सभी 43 नए चेहरे नहीं हैं, बल्कि कुछ राज्य स्तर के मंत्रियों का प्रोमोशन हो रहा है और उन्हें कैबिनेट रैंक का मंत्री बनाया जाएगा। ऐसे में वे भी नए सिरे से मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह आज बुधवार छह बजे राष्ट्रपति भवन में होगा। मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन समेत 12 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक- स्वास्थ्यमंत्री हर्षवर्धन, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे, रमेश पोखरियाल निशंक (शिक्षा मंत्री), बाबुल सुप्रियो, राव साहेब दानवे पाटिल, प्रताप सारंगी, संतोष गंगवार ( श्रम मंत्री), थावरचंद गहलोत, सदानंद गौड़ा, अश्विनी चौबे, संजय धोत्रे, देबाश्री चौधरी और रतनलाल कटारिया ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मोदी कैबिनेट में फेरबदल से कुछ दिन पहले ही काम की समीक्षा के आधार पर कुछ मंत्रियों की छुट्टी तय मानी जा रही थी। बता दें कि कोरोना काल में मोदी सरकार पर काफी सवाल उठे। स्वास्थ्यमंत्री हर्षवर्धन को लेकर भी बातें चल रही थीं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भारत के स्वास्थ्य विभाग के बुनियादी ढांचे पर जिस तरह सवाल उठे, ऑक्सीजन, बेड और वैक्सीन की कमी के बीच लोग जूझते दिखे। इसी के मद्देनजर स्वास्थ्यमंत्री हर्षवर्धन का इस्तीफा तय माना जा रहा है। सरकार की टीकाकरण योजना भी स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन आती है, वह भी चरमराती ही दिख रही है। फिलहाल पुराने और नए मिलाकर कुल 43 मंत्री शपथ लेने वाले हैं। माना जा रहा है कि भारत के इतिहास में ये अब तक की सबसे युवा कैबिनेट होगी। इसमें औसतन आयु अभी तक सबसे कम होगी। साथ ही इस बार शैक्षणिक योग्यता को भी तव्वजो दी जा रही है। इनमें पीएचडी, एमबीए, पोस्ट ग्रेजुएट और प्रोफेशनल शामिल होंगे।

इस्तीफा देने वाले मंत्रियों के नाम
डॉक्टर हर्षवर्धन
रमेश पोखरियाल निशंक
संतोष गंगवार
संजय धोत्रे
बाबुल सुप्रियो
राव साहेब दानवे पाटिल
सदानंद गौड़ा
रतन लाल कटारिया
प्रताप सारंगी
देबोश्री चौधरी
थावरचंद गहलोत
अश्विनी चौबे
ये मंत्री लेंगे शपथ
नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, विरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह, जेडीयू), अश्विनी वैश्नव, पशुपति पारस (एलजेपी), किरण रिजीजू, राज कुमार सिंह, हरदीप पुरी, मनसुख मंडाविया, भपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल (अपना दल), सत्य पाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करणडालजे, भानू प्रताप सिंह वर्मा, दर्शन विक्रम, मीनाक्षी लेखी, अनुपपूर्णा देवी, ए नारायणसामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, देवसिंह चौहान, भगवंथ खूबा, कपिल पाटिल, प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार, भागवत कराद, राज कुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, विशेश्वर टूडू, शांतुन ठाकुर, मुंजापारा महेंद्र भाई, जॉन बराला, एल मुर्गुन , निशित प्रमाणिक।
