देशराजनीति

हरियाणा कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, उदयभान को बनाया गया अध्यक्ष, हुड्डा खेमे के हैं करीबी

ख़बर शेयर करें -

हरियाणा कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा के इस्तीफे के बाद उनकी जगह पर हरियाणा के होडल से पूर्व विधायक उदयभान को हरियाणा कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि उदयभान हुड्डा खेमे से हैं। श्रुति चौधरी, रामकिशन गुर्जर, जितेंद्र भारद्वाज व सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कहा जा रहा है कि इन सब में जातीय समीकरण का भी पूरा ध्यान रखा गया है। दलित अध्यक्ष को हटाकर पार्टी ने दलित को ही पार्टी की कमान सौंपी है। उदयभान हरियाणा के होडल से विधायक रहे हैं। उनके पिता गया राम भी विधायक रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार कुमारी सैलजा पिछले हफ्ते ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिली थीं और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा था। जिसके बाद सोनिया गांधी ने कुमारी सैलजा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उदयभान को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राजनीतिक सफर
पहली बार लोक दल बहुगुणा से हसनपुर से विधायक बने, अनसूचित जाति के लिए सीट आरक्षित है। (अब इसी सीट को होडल सीट के नाम से जाना जाता है) 1990 में कृभको के चैयरमैन बने, पुनः 2000 में निर्दलीय विधायक बने, 2005 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने, 2014 में पुनः कांग्रेस के विधायक बने

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड