चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमहादसा

लोहाघाट : मायावती आश्रम मार्गं पर खड़े पिकअप से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Ad
ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। मायावती आश्रम रोड पर तेज रफ्तार बाइक की सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल युवकों को पिकअप चालक ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। एक युवक की हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला चिकित्सक रेफर किया गया है। दूसरे युवक की हालत सामान्य बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को मायावती की ओर जा रही डिस्कवर बाइक यूके03A/2709 सड़क पर सामने खड़ी पिकअप संख्या UK0TA/004से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने घायलों की मदद की। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद लोहाघाट थाने की चीता पुलिस मौके पर पहुंची। तभी मायावती आश्रम की ओर से आ रही एंबुलेंस की मदद से घायलों को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में डॉक्टर बीना मेलकानी ने दोनों गंभीर रूप से घायलों का इलाज किया।

Ad

बताया गया है कि सड़क दुर्घटना में कमल किशोर पुत्र रमेश राम उम्र 19 वर्ष निवासी तड़ी गांव बाराकोट की हालत काफी गंभीर है। जिसके सिर पर गंभीर चोटें आई हुई हैं। कान से रक्त स्राव हो रहा है। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उनके सीटी स्कैन एवं इलाज के लिए जिला चिकित्सालय चम्पावत रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना में घायल दूसरे युवक प्रकाश जोशी (19) पुत्र जगदीश जोशी निवासी अतखंडी नोमाना के पैर व हाथ में काफी गंभीर चोटें आई हुई हैं। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसे पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। पिकअप चालक राजेंद्र सिंह फर्त्याल ने दुर्घटना के बारे में बताया की उनकी पिकअप सड़क किनारे खड़ी हुई थी, तभी सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार उनके वाहन से टकरा गए।