चंपावतटनकपुरनवीनतमराजनीति

टनकपुर में भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, कांग्रेस पर तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति का आरोप

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को टनकपुर के तुलसीराम चौराहे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्टी पर तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया।

प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी ने कहा कि आठ अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में आयोजित जनसभा के फ्लॉप होने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर जनसभा के बाद रामलीला मैदान का शुद्धिकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस आरोप को पूरी तरह निराधार बताया। सूरज प्रहरी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति करती आई है, लेकिन उत्तराखंड में उसका यह दांव सफल नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों को पचा नहीं पा रहे हैं और इसी कारण भाजपा के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

Ad Ad

पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, दर्जा राज्य मंत्री किरण देवी, नगरपालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी, मंडल महामंत्री हरीश कलौनी, वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के संयोजक अरुण वाल्मीकि सहित विशाल वाल्मीकि, रवि वाल्मीकि, अमन वाल्मीकि, अतुल वाल्मीकि, मोहित वाल्मीकि, राजेंद्र कुमार, विनोद गड़कोटी, धर्मपाल आर्य, मुकेश साहू, निगम गुप्ता, हरीश भट्ट, अनीता यादव, गिरीश गहतोड़ी, नंदाबल्लभ जोशी, मंडल मीडिया प्रभारी दीपक सिंह, गिरीश शर्मा, गिरीश वर्मा, सुकुमार राय और शैलेंद्र सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।