जनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

भाजपा जिलाध्यक्ष माहरा ने कार्यभार ग्रहण किया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष पाठक ने सौंपा कार्यभार

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने कार्यभार ग्रहण किया। भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव पांडेय के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष दीपक पाठक ने माहरा को कार्यभार सौंपते हुए कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ संगठन के दायित्व का निर्वहन करने का प्रयास किया। आम चुनाव में चम्पावत की जीत ने स्फूर्ति भरी, जबकि लोहाघाट हारने की टीस हमेशा रहेगी। उपचुनाव में मुख्यमंत्री की जीत सभी कार्यकर्ताओं के मेहनत की जीत है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना व प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान देना प्राथमिकता में बताया। भविष्य में संगठन के द्वारा दिए जाने वाले कार्यक्रमों को संगठित रूप में करने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हयात माहरा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला अधिकारी, हरीश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, सुभाष बगौली, मुकेश महराना, गंगा खाती, मोहन अधिकारी, मोहन जोशी, हेमंत जोशी, रमेश भंडारी, केसी जोशी, सुरेश जोशी, नवीन भट्ट, विकास साह, प्रेम सिंह, गणेश जोशी, शैलेष जोशी, शैलेन्द्र बोहरा, निर्मला पांडेय, बची सिंह, राजू शर्मा, रमेश खाती आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा।
Ad